Home / Uncategorized / होली से पहले ही वेतन और पेंशन की राशि भेज दी गई: सी टी ओ आनंद दुबे

होली से पहले ही वेतन और पेंशन की राशि भेज दी गई: सी टी ओ आनंद दुबे

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप बलिया जिले में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और पेंशनरों के बैंक खातों में होली से पहले ही वेतन और पेंशन की राशि भेज दी गई है, लेकिन तकनीकी कारणों से बैंक खातों में धनराशि अब तक सेव नहीं हो सकी है। इस संबंध में वरिष्ठ कोषाधिकारी आनंद दुबे ने स्पष्ट किया कि होली का त्यौहार सभी हर्षोल्लास और धूमधाम से मना सकें, इसी उद्देश्य से सरकार ने 28 फरवरी तक भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। शासन के निर्देश के क्रम में जिले के लगभग 24,000 पेंशनभोगियों तथा करीब 40,000 सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों के खातों में उनकी धनराशि भेज दी गई है। उन्होंने बताया कि कोषागार में वेतन और पेंशन से सम्बंधित किसी प्रकार की पेंडेंसी नहीं है। आर बी आई से सभी अकाउंट में सैलरी और पेंशन की राशि जल्द ही सेव हो जायेगी 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *