पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। थाना खेजुरी पर रविवार के दिन सिकंदरपुर एस डी एम देवेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की मीटिंग आहूत की गई। जिसमें होलिका दहन/ होली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए उच्च अधिकारियों द्वारा दिए गए आदेश निर्देश से अवगत कराया गया। बैठक में सभा को सम्बोधित करते हुए थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने लोगों को शान्ति पूर्वक होली और रमजान मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पर्व हमें एकता और भाईचारा के साथ मनाना चाहिए, होली पर्व पर हमें लोगों को खुशियाँ बाटनी चाहिए हमारी वजह से किसी को तकलीफ नहीं पहुंचनी चाहिए। हम लोग एक दूसरे को प्यार और सम्मान दे ताकि अमन कायम रहे। श्री कुमार ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चो पर पैनी नजर रखें ताकि बच्चा बुरी संगत मे न पड़े। होली के दिन बाइक पर नशे कि हालत मे तीन लोग बैठे मिलेंगे तों उनकी गाड़ी सीज कर दी जाएगी. किसी को भी इजाजत नहीं है कि वो कानून तोड़े। पुलिस क्षेत्र मे अमन चैन के लिए लगातार प्रयासरत रहती है अगर किसी भी नागरिक के साथ कोई भी आपराधिक घटना कारित करेगा तो उसे बक्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से थाना क्षेत्र के ग्राम प्रधान अखैनी दीपक यादव,अजनेरा प्रधान देवेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि चंदन राय, हरपुर प्रधान प्रतिनिधि उपेंद्र यादव, खेजुरी प्रधान श्रीकांत राजभर, व थाना के उपनिरीक्षक संदीप यादव, राजकुमार भारद्वाज, श्रीकृष्ण प्रजापति, अभिषेक यादव, राहुल यादव, समस्त कर्मचारी तथा क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
एसडीएम सिकंदरपुर की अध्यक्षता में थाना खेजुरी पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न










