पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / घुघली
महराजगंज,निचलौल राष्ट्रीय सेवा योजना सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय इकाई रानी लक्ष्मीबाई मैं आयोजित सप्त दिवसीय विशेष शिविर का सातवां दिन उत्साह जागरूकता एवं सामाजिक सुरक्षा के संदेशों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय बैदौली में कार्यक्रम अधिकारी संदीप के मार्गदर्शन में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया प्रथम सत्र मे वर्तमान में बढ़ रहे साइबर अपराध एवं उससे बचाव पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया मुख्य अतिथि नंदनी यादव महिला उपनिरीक्षक, थाना निचलौल ने स्वयंसेविकाओं को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराध को बताया और उनसे बचाव के लिए जागरूक किया और कहा कि छात्राएं अपने कर्तव्यों का पालन करें l साइबर सुरक्षा टीम के कांस्टेबल संजीव सिंह फर्जी कॉल ओटीपी शेयर न करने तथा अननोन नंबर से वीडियो कॉल पर बात न करने के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी दी शिविर में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेविकाओं को मुख्य अतिथि वह अन्य अतिथियों के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया
द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि सत्येंद्र गुप्त उप प्राचार्य सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय टिकुलिया मैं करियर विकल्प पर प्रेरक व्याख्यान दिया
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर आनंद कुमार मिश्रा के द्वारा किया गया उक्त अवसर पर अमेरिका यादव तान्या जायसवाल के अलावा सभी स्वयंसेविकाएं उपस्थिति रही।
एनएसएस का सप्त दिवसीय विशेष शिविर का समापन










