Home / Uncategorized / फिट रहने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी – प्रवीण श्रीवास्तव

फिट रहने के लिए शारीरिक श्रम जरूरी – प्रवीण श्रीवास्तव

गोपीगंज – पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में अग्रणी भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को निकाली गई विशाल साइकिल यात्रा ने जन जागरूकता की नई मिसाल कायम की। इस प्रेरणादायक अभियान का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया जिनकी सोच और संकल्प ने युवाओं से लेकर समाजसेवियों तक एक मंच पर लाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया।

गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से निकाली गयी साइकिल यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक एस एस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा आरंभ होकर शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर, झिलियापुल, पर्वतपुर, माधोपुर, अमवा, गोपपुर मोड़, रैपुरी चौराहा, ककराही, माधोरामपुर, काली देवी के आसपास का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए उत्सव लॉन मिर्जापुर रोड पहुंची। वहां पहुंचने पर सेफ शॉप के प्रवीण श्रीवास्तव ने सभी साइकिल चालकों को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

प्रवीण श्रीवास्तव ने कहा कि आज के आधुनिक युग में सभी आराम चाहते हैं, कोई शारीरिक श्रम नहीं करना चाहता जो कि बीमारी का मुख्य कारण है। सभी ब्रह्म मुहूर्त में उठे, 1 घंटे का योग व्यायाम करें आसपास के कार्य साइकिल से करें। इससे हमारा शरीर भी स्वस्थ रहेगा और पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। आगे उन्होंने कहा कि भदोही साइकिलिंग क्लब का कार्य बहुत ही सराहनीय और प्रशंसनीय है जो खुद स्वस्थ रहकर दूसरों को भी स्वस्थ रहने का संदेश दे रहे हैं।

साइकिल यात्रा में सात्विक श्रीवास्तव, जीनल, मनीषा, श्रेयस श्रीवास्तव, आकांक्षा, बिंदु, डॉ नवीन श्रीवास्तव, प्रमोद मौर्या , सरफराज अहमद, बनारसी बिंद, जयप्रकाश दुबे, पंकज सिंह, लालती बिंद, साधना, रिया, वंदना, आरती, राजीव जायसवाल , कमलेश कश्यप, श्याम सुंदर बिंद, महेंद्र यादव, हिमांशु चौधरी, अबू हुरैरा, रितिक कनौजिया, गुलशन, रेनू, जयदेवी, जिगर गुप्ता ,जगदीश यादव, आशीष बिंद, फैज शेख, नैतिक कनौजिया, अज़हान खान, विपिन चौधरी, रूहान अंसारी, उज्जवल गुप्ता, आनंद बिंद, नकीउद्दीन, रोहित बिंद, ताहा खान, आदर्श बिंद, शिवम, श्रीकांत, पवन, मोहित, मनोज, इमरान अहमद , संदीप बिंद, फैज आलम, हिमांशु बिंद, हंशराज पाल सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *