Home / Uncategorized / हॉफ मैराथन का साक्षी बनी कालीन नगरी भदोही

हॉफ मैराथन का साक्षी बनी कालीन नगरी भदोही

भदोही।भदोही हाफ मैराथन का सफल आयोजन किया गया, जिसमें सीतामढ़ी के नारेपार निवासी एथलीट सतीश वर्मा ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्होंने 1 घंटे 1 मिनट 10 सेकंड में 21 किलोमीटर की दूरी तय की। सतीश वर्मा को 71 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इस मैराथन में देश भर से 370 धावकों ने भाग लिया, जिसमें वाराणसी के चंदन राजभर ने दूसरा और राजस्थान के भरतपुर के विक्रम सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। मैराथन का आयोजन युवा फ्रेंड फाउंडेशन और जिला प्रशासन के सहयोग से किया गया था।

इस आयोजन में विधायक ज्ञानपुर श्री विपुल दुबे जी, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष भाजपा दीपक मिश्रा, जिला अधिकारी IAS शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक IPS अभिमन्यु मांगलिक, और अपर जिलाधिकारी कुँवर वीरेंद्र मौर्य सहित कई सम्मानित जन उपस्थित थे।

मनीष पाण्डेय ने अंत में संरक्षक श्रीमती बिना दुबे को आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम का समापन किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *