पूर्वांचल राज्य, वाराणसी (चौबेपुर)
थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो नाबालिगों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में की गई।
पुलिस के अनुसार 26 फरवरी 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना चौबेपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देश पर टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रभाकर निषाद पुत्र शिवशंकर निषाद निवासी ग्राम पुरानेश कला, थाना बलुआ, जनपद चंदौली को बरियासनपुर अंडरपास के पास से सुबह करीब 10:30 बजे गिरफ्तार कर लिया। वहीं, दो 17 वर्षीय नाबालिगों को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के विरुद्ध थाना चौबेपुर में धारा 70(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कुमार सोनकर, उपनिरीक्षक विकास कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक अपरजित सिंह चौहान, उपनिरीक्षक अनुराग कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल सत्यप्रकाश तिवारी, हेड कांस्टेबल राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल शशि कुमार सरोज तथा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल प्रेम पंकज।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। क्षेत्र में घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है, वहीं पुलिस की सक्रियता से लोगों ने राहत की सांस ली। विदित है कि एक 19 वर्षीय युवती एक युवती से बलुआ चंदौली निवासी युवक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा।24 फरवरी को एक किशोरी ने मोबाइल बनवाने को लेकर गयी फिर युवती के साथ पांच युवकों ने जबरदस्ती मुँह काला किया।फिर युवती घर जाकर आपबीती सुनाई।फिर कैथी चौकी इंचार्ज को लिखित शिकायती पत्र में एक नामजद व चार अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी।परन्तु युवती की माँ का आरोप था कि पुलिस ने पैसा लेकर सबको बचा रही है।मात्र एक प्रभाकर निषाद को आरोपी बनाया।इस पर पुलिस आयुक्त ने चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया एवं थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया था।










