Home / Uncategorized / राजकीय पॉलिटेक्निक बांसडीह में सांस्कृतिक उत्सव एवं फ्रेशर्स कार्यक्रम का भव्य आयोजन बलिया

राजकीय पॉलिटेक्निक बांसडीह में सांस्कृतिक उत्सव एवं फ्रेशर्स कार्यक्रम का भव्य आयोजन बलिया

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, बलिया

राजकीय पॉलिटेक्निक बांसडीह बलिया में सांस्कृतिक उत्सव एवं फ्रेशर्स कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने नृत्य, गायन, नाटक एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अलग-अलग उपाधियों से सम्मानित किया गया। मिस्टर. ईवीई से शोएब अख्तर तथा मिस. ईवीई से श्रेया सिंह को सम्मानित किया गया। मिस्टर. फ्रेशर का खिताब आदित्य सिंह को तथा मिस. फ्रेशर का खिताब मुस्कान को दिया गया। प्रथम वर्ष वर्ग में मिस्टर. फ्रेशर अतुल सिंह तथा मिस. फ्रेशर प्रिया यादव को चुना गया।
वहीं मिस्टर. जीपीबी के रूप में आयुष पाठक तथा मिस. जीपीबी के रूप में भव्या ओझा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में प्रथम वर्ष में अपने-अपने ब्रांच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें शिवांशु प्रताप , अंकिता त्रिपाठी , जितेंद्र यादव तथा अमित कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री अभिषेक आनंद जी द्वारा इन सभी विद्यार्थियों को कॉलेज की ओर से प्रमाण पत्र एवं मनी प्राइज प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. विश्व दीपक द्विवेदी, सुश्री मानसी यादव , विजय यादव, दीपक राय एवं अन्य शिक्षकगण सहित सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *