Home / Uncategorized / ब्रहमलीन महंत नरेश गिरि महाराज जैसे संत भक्तों के दिलों में हमेशा जीवित रहते हैंः श्री काशी सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी नरेंदानंद सरस्वती महाराज

ब्रहमलीन महंत नरेश गिरि महाराज जैसे संत भक्तों के दिलों में हमेशा जीवित रहते हैंः श्री काशी सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी नरेंदानंद सरस्वती महाराज

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

 

समाज व देश को सही दिशा व दशा देने के लिए आज महंत नरेश गिरि महाराज जैसे संतों की ही आवश्यकता हैः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज
नोएडाः
याकूबपुर-इलाहाबास स्थित धूनी वाले बाबा का प्राचीन मंदिर में सोमवार को ब्रहमलीन महंत नरेश गिरि महाराज की श्रद्धांजलि सभा व षोडशी भंडारा हुआ। उनकी स्मृति में आयोजित श्रीराम कथा की पूर्णाहंुति 1 मार्च को हुई जिसमें कथा व्यास ने नितिन आचार्य गोवर्धन ने सात दिन तक राम नाम की अमृत वर्षा की। श्रद्धांजलि सभा में उर्ध्वाम्नाय श्री काशी सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य अनंत श्रीविभूषित स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज श्री आदि जगरूगुरू शंकराचार्य महासंस्थान सुमेरूपीठ वाराणी मुख्य अतिथि रहे। अध्यक्षता सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने व संचालन दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने किया। उर्ध्वाम्नाय श्री काशी सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य अनंत श्रीविभूषित स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज ने कहा कि ब्रहमलीन महंत नरेश गिरि महाराज जैसे संतों तो अपने भक्तों के दिलों में हमेशा जीवित रहते हैं। महंत नरेश गिरि महाराज ने सनातन धर्म, समाज व देश की जो सेवा की, उसने उन्हें अमर बना दिया है। श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने कहा कि समाज व देश को सही दिशा व दशा देने के लिए आज महंत नरेश गिरि महाराज जैसे संतों की ही आवश्यकता है। उन्होंने जो रास्ता दिखाया, महंत भगवान गिरि महाराज उस पर चलते हुए सनातन धर्म को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज ने कहा कि ब्रहमलीन महंत नरेश गिरि महाराज का पूरा जीवन सनातन धर्म, समाज व देश की सेवा के लिए समर्पित रहा। उर्ध्वाम्नाय श्री काशी सुमेरू पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य अनंत श्रीविभूषित स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज, सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता एवं दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महामंडलेश्वर नवल किशोर दास महाराज, जूना अखाडा के मंत्री व दिल्ली संत महामंडल के संगठन मंत्री महामंडलेश्वर कंचन गिरि महाराज, कोषाध्यक्ष महंत धीरेंद्र पुरी महाराज, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पं. महेश दास वशिष्ठ, महामंडलेश्वर जलेश्वरानंद गिरि महाराज, जूना अखाडे के मंत्री महंत गिरिशानंद गिरि महाराज आदि ने महंत भगवान गिरि महाराज को चादर ओढाकर मंदिर का विधिवत रूप से मंहत नियुक्त किया। भंडारे में देश भर से आए संतों व हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारा महंत किशन गिरि महाराज की देख-रेख में हुआ। थानापति नारायण गिरि महाराज, महंत अतुल गिरि महाराज, अष्टकौशल महंत त्रिवेणी गिरि महाराज, श्रीमहंत सोम गिरि महाराज, महंत आनंदेश्वरानंद गिरि महाराज, महंत शुक्र पुरी महाराज, महंत जमुना गिरि महाराज, महंत पवन गिरि महाराज, श्रीमहंत कन्हैया गिरि महाराज, महंत विजय गिरि, थानापति दिवाकर पुरी महंत कमल गिरि महाराज आदि भी मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *