Home / Uncategorized / आदर्श ग्राम नागेपुर में होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

आदर्श ग्राम नागेपुर में होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल

एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और प्रेम का दिया संदेश
पूर्वांचल राज्य ब्यूरो

मिर्जामुराद। लोक समिति और आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे लोगों ने एक-दूसरे को होली, रमजान और आने वाले ईद के त्योहार की बधाई दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां ग्रामीण कलाकारों और प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने होली, लोक संगीत और नृत्य से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश देता है
इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य, पत्रकार बन्धु लोगों और ग्राम प्रधान को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र देकर स्वागत किया.
कार्यक्रम का संचालन बुनकर दिहाड़ी मजदूर संयोजक रामबचन,अध्यक्षता ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, स्वागत आशा सामाजिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर मास्टर और धन्यवाद ज्ञापन सोनी ने किया. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *