Home / Uncategorized / इलाहाबाद स्टेशन पर पकड़े जाने की सूचना के बाद युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

इलाहाबाद स्टेशन पर पकड़े जाने की सूचना के बाद युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

पूर्वांचल राज्य/चंदौली

सकलडीहा (चन्दौली)। थाना क्षेत्र सकलडीहा के ग्राम फुल्ली निवासी एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों ने मामले में थाना सकलडीहा में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम फुल्ली निवासी बुद्धि राम राजभर के पुत्र विजय कुमार राजभर 26 फरवरी 2026 को घर से प्राइवेट नौकरी के सिलसिले में निकले थे। उसी दिन शाम करीब 6 बजे परिजनों के पास एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि विजय इलाहाबाद स्टेशन पर बिना टिकट पकड़े गए हैं और उन्हें जेल भेजा जा सकता है। फोन पर युवक की ओर से 3000 रुपये की मांग की गई।

परिजनों के अनुसार, उन्होंने बताए गए मोबाइल नंबर पर दो किश्तों में 2000 और 1000 रुपये भेज दिए। रुपये भेजने के कुछ समय बाद ही प्रिन्स का मोबाइल फोन बंद हो गया। इसके बाद से परिजनों का उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका है।

घटना से परिजन चिंतित हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने थाना सकलडीहा में तहरीर देकर मामले की जांच तथा गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *