पूर्वांचल राज्य/चंदौली
चंदौलीचंदौली के महेन्द्र टेक्नीकल इंटर कॉलेज में रविवार को नेहरू युवा केंद्र (मेरा युवा भारत), खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सकलडीहा, सदर, नियमताबाद, शाहबगंज व बारहनी समेत जिले के विभिन्न ब्लॉकों की युवा मंडल टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं संयोजक ग्रेजुएट एमएलसी अश्विनी त्रिपाठी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज भारतीय युवा विश्व पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सरकार द्वारा गांव से लेकर शहर तक खेल संसाधनों के विस्तार से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का बेहतर अवसर मिल रहा है।
नेहरू युवा केंद्र के निदेशक कपिलदेव राम शास्त्री ने कहा कि संगठन द्वारा ब्लॉक से जिला स्तर तक निरंतर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिल सके। उन्होंने युवाओं से पूरी लगन के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—
कबड्डी (बालिका वर्ग) : सदर ब्लॉक विजेता, शाहबगंज उपविजेता।
कबड्डी (बालक वर्ग) : शाहबगंज विजेता, सदर उपविजेता।
वॉलीबॉल (बालक वर्ग) : सकलडीहा विजेता, नियमताबाद उपविजेता।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता—
ऊँची कूद : पवन कुमार प्रथम, शिवम कुमार द्वितीय।
लंबी कूद : आशिक प्रथम, प्रवीण कुमार द्वितीय।100 मीटर दौड़ : प्रवीण कुमार प्रथम, मुहम्मद कैफ द्वितीय (दोनों सदर), शिवशंकर तृतीय (शाहबगंज)।
400 मीटर दौड़ : सत्येंद्र कुमार प्रथम (सदर), गगनदीप द्वितीय (शाहबगंज), शिवम कुमार तृतीय (सदर)।बालिका स्लो साइकिल रेस : पूजा (सकलडीहा) प्रथम, बेबी (सदर) द्वितीय।प्रतियोगिता के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि एवं निदेशक द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पवन कुमार ने किया। आयोजन में जिले के विभिन्न ब्लॉकों के कोचों ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।समापन अवसर पर आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित कर युवाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।










