Home / Uncategorized / यूथ नेशनल चैंपियनशिप हेतु रजत का चयन उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

यूथ नेशनल चैंपियनशिप हेतु रजत का चयन उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम का करेंगे प्रतिनिधित्व

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। भुवनेश्वर (उड़ीसा) में 15 से 20 मार्च तक आयोजित हो रही 26वीं यूथ नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने वाली उत्तर प्रदेश टीम में जनपद के रजत सिंह का चयन किया गया है। रजत का चयन उत्तर प्रदेश के 18 सदस्यीय टीम में किया गया है। उप्र यूथ वॉलीबाल टीम का दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर से चयनित अंतिम 14 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। जनपद के रसड़ा तहसील अंतर्गत मटीही के निवासी जगत नारायण सिंह के पुत्र रजत सिंह फिलहाल भारतीय खेल प्राधिकरण रायबरेली छात्रावास में वालीबाल का अभ्यास करते हैं। रजत के उत्तर प्रदेश वॉलीबाल टीम में चयनित होने पर जनपद के खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के चेयरमैन अजीत राय, अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह, सचिव नीरज राय, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, उपाध्यक्ष पवन कुमार राय, निरंजन राय, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, रमेश राय, अम्बरीष तिवारी, सच्चिदानंद राय, विनय राय, अनूप राय, मंजूर आलम, राम कुमार यादव, सर्वेश राय आदि ने रजत के चयन पर हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *