पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। हुगली (पश्चिम बंगाल) में आयोजित 46वीं सब जूनियर नेशनल वालीबाल चैंपियनशिप के खिताब पर उत्तर प्रदेश टीम ने कब्जा जमाया है। रविवार देर शाम खेले गए फाइनल में उत्तर प्रदेश बालक टीम ने SAI (स्पोर्ट्स ऑथोरिटी ऑफ इंडिया) को 25-16, 25-17, 25-20 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। इसके पूर्व उत्तर प्रदेश टीम ने सेमीफाइनल में राजस्थान एवं क्वाटर फाइनल में तमिलनाडु को मात दिया था। नेशनल चैंपियन टीम में जनपद की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जहां टीम मैनेजर की भूमिका जनपद निवासी नीरज राय निभा रहे थे। उत्तर प्रदेश टीम में जनपद के सोहांव निवासी दो खिलाड़ी आसिफ अली एवं आदित्य राय ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आसिफ ने अपने बेहतरीन खेल कौशल एवं नियंत्रण से प्रत्येक मुकाबले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उत्तर प्रदेश टीम के बेहतरीन प्रदर्शन का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टीम ने पूरी चैंपियनशिप में एक सेट भी नहीं गंवाया। पूर्व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, उत्तर प्रदेश वॉलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार तिवारी, बीएन मिश्रा, मोहम्मद इब्राहिम, प्रभात कुमार राय, निरंजन राय, अजय राय, रामाश्रय राय, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन बलिया के चेयरमैन अजीत राय, अध्यक्ष डॉ कुंवर अरुण सिंह, सचिव नीरज राय, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, उपाध्यक्ष पवन कुमार राय, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, रमन श्रीवास्तव, रमेश राय, अम्बरीष तिवारी, सच्चिदानंद राय, विनय राय, अनूप राय, मंजूर आलम, राम कुमार यादव, सर्वेश राय आदि ने उत्तर प्रदेश टीम के नेशनल चैंपियन होने पर शुभकामनाएं दीं।
नीरज के नेतृत्व में नेशनल चैंपियन हुई उप्र वॉलीबाल टीम बलिया के दो खिलाड़ी शामिल










