पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। होली त्यौहार के दृष्टिगत खेजुरी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में अपने हमराहियों तथा पुलिस सहकर्मियों के साथ मोटरसाइकिल से मिश्रित आबादी वाले गांव खेजुरी, मासूमपुर बहेरी, बालुपुर, हाथौज आदि स्थानों पर सोमवार के दिन रूट मार्च किया गया। होलिका दहन/ होली त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए एरिया डोमिनेशन किया गया। उक्त अवसर पर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार द्वारा दुकानदारों के साथ ग्रामीण इलाको के लोगों से होली त्यौहार शांति पूर्वक मनाने के लिए कहा गया। यह भी कहा गया की यदि कोई हुड़दंगई या अराजकता फैलाने की कोशिश करेगा उसके खिलाफ कानूनी रूप से सख्त कार्रवाई की जायेगी। इस रूट मार्च में मुख्य रूप से खेजुरी थाना के उपनिरीक्षक संदीप यादव, राजकुमार भारद्वाज, श्रीकृष्ण प्रजापति, अभिषेक यादव, राहुल यादव आदि दर्जनों कर्मी शामिल रहे।
खेजुरी थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में किया गया मिश्रित आबादी का रूट मार्च










