पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महाराजगंज। होली, रमज़ान एवं यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान में जीआरपी चौकी बढ़नी, थाना आनंदनगर की पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन बढ़नी से छह अभियुक्ताओं को तीन क्विंटल अवैध किशमिश (अनुमानित मूल्य 75,000 रुपये) के साथ गिरफ्तार किया। बरामद माल को कस्टम विभाग के सौंप दिया गया।पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक गोरखपुर लक्ष्मी सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक गोरखपुर विवेक कुमार के निकट पर्यवेक्षण में चेकिंग के दौरान तिथि 3 मार्च 2026 को यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्ताओं में डोली देवी पत्नी रामचंद्र साहनी (थाना भगवानपुर, जिला मुजफ्फरनगर, बिहार-नाम-पता काल्पनिक), पूजा देवी पत्नी स्व. रमजी साहनी (थाना सदर, जिला वैशाली, बिहार-नाम-पता काल्पनिक), मीना देवी पत्नी सूरज चौहान (थाना कोतवाली, जिला गोपालगंज, बिहार-नाम-पता काल्पनिक), रेखा उर्फ पतरकी पत्नी स्व. त्रिलोकी चौहान (कृष्णानगर, नेपाल-नाम-पता काल्पनिक), पुष्पा देवी पत्नी बाबूराम (थाना ढेबरुआ, जनपद सिद्धार्थनगर-नाम-पता काल्पनिक) एवं लप्रया देवी पत्नी मुन्नाराम (थाना कोटवा, जिला पूर्वी चंपारण, बिहार-नाम-पता काल्पनिक) शामिल हैं।बरामदगी का विवरण21 पैकेट ‘टुलुफान रेज़िन्स’, प्रत्येक 10 किलोग्राम किशमिश।09 डिब्बे ‘रिशियाना ग्लोबल ट्रेडर प्राइवेट लिमिटेड ग्रीन रेज़िन्स’, प्रत्येक 10 किलोग्राम किशमिश।कुल मात्रा : 300 किलोग्राम। अनुमानित मूल्य : 75,000 रुपये।पूछताछ में अभियुक्ताओं ने स्वीकार किया कि वे नेपाल से 130 रुपये प्रति किलोग्राम दर पर किशमिश खरीदकर अवैध रूप से सीमा पार कर भारतीय बजारों में 250-300 रुपये प्रति किलोग्राम की ऊँची दर पर बेचकर अवैध लाभ कमाती हैं। उनकी गिरफ्तारी से अवैध तस्करी के मामलों में कमी आएगी। अभियुक्ताओं का आपराधिक इतिहास खोजा जा रहा है। उच्चाधिकारियों एवं कस्टम विभाग को सूचित कर बरामद किशमिश को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।










