पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / घुघली
महराजगंज,
सिसवा बाजार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धीरु भैया ने होली पर्व के पावन अवसर पर सिसवा ब्लॉक सहित समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने कहा कि होली रंगों, प्रेम और आपसी सौहार्द का पर्व है, जिसे पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भाईचारे की भावना में मनाया जाना चाहिए।
धीरु भैया ने सिसवा ब्लॉक के अंतर्गत सभी ग्रामवासियों को बधाई देते हुए अपील की कि होली के इस पावन अवसर पर लोग आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता का परिचय दें। उन्होंने कहा कि रंग-बिरंगी अबीर-गुलाल और मीठे पकवानों के साथ यह पर्व खुशियों का संदेश देता है।
उन्होंने शासन की मंशा के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं मर्यादित तरीके से होली मनाने का आग्रह किया। साथ ही युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे हुड़दंग और असामाजिक गतिविधियों से दूर रहें तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का पर्व है। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों को मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना चाहिए, ताकि क्षेत्र में प्रेम और एकता की मिसाल कायम हो सके।
अंत में उन्होंने सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना करते हुए कहा कि होली का यह पर्व सबके जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता लेकर आए।










