Home / Uncategorized / चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 85 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद, एक अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 85 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद, एक अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी

चोपन (सोनभद्र ) होली पर्व से पूर्व मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक टाटा डीसीएम से 85 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। इस दौरान एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस व एसओजी टीम सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

टाटा डीसीएम (संख्या OD17AA5980) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर सलखन की ओर भागने लगा।

पुलिस ने पीछा कर पटवध इंडियन पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर आगे वाहन को रोक लिया

वाहन की तलाशी के दौरान शीशे के कबाड़ के पीछे छिपाकर रखी गई 4 प्लास्टिक बोरियों से कुल 85 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

गांजा की अनुमानित कीमत: लगभग ₹17 लाख

वाहन सहित कुल अनुमानित कीमत: लगभग ₹37 लाख

01 मोबाइल फोन
नगद धनराशि
* गिरफ्तार अभियुक्त
बंशीघर बेहेरा पुत्र रवि बेहेरा
निवासी – ग्राम कंडलीमुण्डा, थाना हण्डपा, जिला अंगुल (उड़ीसा)

वांछित अभियुक्त
दो अज्ञात व्यक्ति (नाम-पता अज्ञात)

अभियुक्त ने बताया कि वह पेशे से चालक है। 02 मार्च 2026 को उड़ीसा से शीशे का कबाड़ लेकर फिरोजाबाद जा रहा था। रास्ते में बौध बिहार बाजार (उड़ीसा) में दो व्यक्तियों ने वाराणसी तक गांजा पहुंचाने के बदले ₹30,000 देने का प्रस्ताव दिया। गांजा कबाड़ के बीच छिपाकर रखा गया था और वाराणसी में मिलकर भुगतान करने की बात कही गई थी।

थाना चोपन में मु0अ0सं0 86/2026 धारा 8/20/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र, उ0नि0 राजेश जी चौबे (प्रभारी एसओजी), उ0नि0 रामज्ञान सिंह यादव सहित थाना चोपन व एसओजी टीम के अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *