Home / Uncategorized / गड़वार वृद्धाश्रम में होली पर बुजुर्गों को बांटे गए वस्त्र और मिठाइयां

गड़वार वृद्धाश्रम में होली पर बुजुर्गों को बांटे गए वस्त्र और मिठाइयां

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। जनपद के गड़वार कस्बा स्थित वृद्धाश्रम में होली की पूर्व संध्या पर सारथी सेवा संस्थान ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बुजुर्ग माताओं-पिताओं के साथ उत्साहपूर्वक होली मनाई। कार्यक्रम की शुरुआत बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाकर और उनका आशीर्वाद लेकर की गई। इस अवसर पर संस्था की ओर से वृद्धजनों को नए वस्त्र, साड़ियां तथा मिठाइयां भेंट की गईं। उपहार पाकर बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी और आंखों में संतोष साफ झलक रहा था। उपस्थित सदस्यों ने इस दौरान कहा कि असली होली रंगों में नहीं, बल्कि बुजुर्गों के स्नेह और आशीर्वाद में होती है। उनके साथ समय बिताना ही सबसे बड़ा सौभाग्य है। संस्था के पदाधिकारियों ने इस पुनीत कार्य में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग के बिना यह आयोजन संभव नहीं था। इस मौके पर संस्था के संस्थापक संजीव गिरी, अध्यक्ष अवितेश सिंह, उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, कोषाध्यक्ष धनजी पांडेय, अभिषेक तिवारी, दीपू पाठक, प्रणव सिंह सन्नी, दीपक वर्मा, अभिषेक पाल, मंजीत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता रंगबली सिंह तथा प्रमुख व्यवसायी आनंद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *