Home / Uncategorized / पुलिस ने गैर- इरादतन हत्या से संबंधित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने गैर- इरादतन हत्या से संबंधित दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष सहतवार अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि वादिनी द्वारा थाना सहतवार पर तहरीर दिया गया कि मेरे देवर को पुरानी रंजिश को लेकर विपक्षीगण द्वारा लाठी, जानलेवा हमला कर दिया गया था। कुछ लोगो बीच बचाव मे आये तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गये थे । जिसकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गयी । इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। इसी क्रम में मंगलवार को उपनिरीक्षक दिलीप कुमार राय, उपनिरीक्षक नितेश कुमार गुप्ता अपने हमराह सिपाही हरिन्द्र पटेल, सिपाही विनोद यादव के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे इसी दौरान मूखबीर की सूचना पर गैर इरादतन हत्या से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्तगण बृजेश कुमार पुत्र शिवजी राम निवासी वार्ड नं0 02 कस्बा सहतवार थाना सहतवार जनपद बलिया उम्र (26)वर्ष मुन्ना कुमार पासवान उर्फ लाला पासवान पुत्र गोपाल प्रसाद निवासीग्राम बघांव थाना सहतवार बलिया उम्र (30) वर्ष को शिवमन्दिर पोखरा के पास से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *