Home / Uncategorized / सीओ हर्ष पाण्डेय की निगरानी में पिपरी-रेणुकूट में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई होली

सीओ हर्ष पाण्डेय की निगरानी में पिपरी-रेणुकूट में शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई होली

पूर्वांचल राज्य — संवाददाता: दीपू तिवारी

(सोनभद्र): पिपरी थाना क्षेत्र तथा रेणुकूट इलाके में इस वर्ष होली का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाया गया।

न्यूज़ कवरेज के दौरान यह देखने को मिला कि पुलिस प्रशासन द्वारा डीजे पर लगाए गए प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया गया, जिसके कारण कहीं भी अव्यवस्था या विवाद की स्थिति सामने नहीं आई।

पिपरी क्षेत्राधिकारी (सीओ) हर्ष पाण्डेय की निगरानी में पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और सतर्कता के चलते लोगों ने होली का पर्व पूरे उत्साह और शांति के साथ मनाया।

पिपरी और रेणुकूट क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता के कारण त्योहार पूर्ण रूप से शांति और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।

इसी दौरान पिपरी क्षेत्र को नए थाना प्रभारी तथा रेणुकूट को नए चौकी इंचार्ज कुंवर सिंह ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने का आश्वासन दिया।

पिपरी थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज ने स्थानीय पत्रकारों से भी शिष्टाचार मुलाकात की,
जिसमें क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, जनसहयोग और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *