हिंडालको रेनुसागर में होलिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया
पूर्वांचल राज्य संवाददाता दीपू तिवारी
अनपरा (सोनभद्र): हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर में होली का पर्व उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का आयोजन यूनिट हेड आर.पी. सिंह के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर हेड एच.आर. आशीष पांडेय ने रेनुसागर रामलीला मैदान में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना और हवन कर होलिका दहन किया।
इसके अगले दिन कंपनी परिसर में स्थित सुमंगलम भवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
होली मिलन कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें गीत-संगीत और होली के पारंपरिक लोकगीतों ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया।
उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करते हुए भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर आशीष पांडेय ने कहा, “होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच आपसी सहयोग, अपनापन और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।”
कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना करते हुए एक-दूसरे को होली की हार्दिक बधाई दी।
इस अवसर पर कंपनी के ईआर हेड मृदुल भारद्वाज, ब्रजेश कुमार बर्मा, सुधाकर अन्नामलाई, सौम्य मिश्रा, रोहित सक्सेना, सदानन्द पांडेय, राजेश राय, मान्यता प्राप्त यूनियन के पदाधिकारी राम झा, निर्दोष सिंह, शैलेन्द्र यादव सहित अधिकारी, कर्मचारी और उनके परिवारजन बढ़-चढ़कर शामिल हुए और रंगों के इस पावन पर्व का आनंद लिया।










