पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी
पिपरी (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र पिपरी के अंतर्गत चौकी रेणुकूट स्थित साईं मंदिर के पास बच्चा चोरी की आशंका का मामला सामने आया है।
सूचना मिलते ही रेणुकूट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि मामला वास्तव में बच्चा चोरी से जुड़ा है
या फिर किसी प्रकार की अफवाह अथवा गलतफहमी का परिणाम है। फिलहाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ करते हुए जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी










