Home / Uncategorized / हिण्डाल्को रेणुकूट में फायर ड्रिल रेस्क्यू एवं सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का आयोजन

हिण्डाल्को रेणुकूट में फायर ड्रिल रेस्क्यू एवं सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का आयोजन

पूर्वांचल राज्य संवाददाता: दीपू तिवारी

रेणुकूट (सोनभद्र)। हिण्डाल्को रेणुकूट में चल रहे 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के प्रथम दिन सेफ्टी ग्राउंड में फायर ड्रिल एवं रेस्क्यू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में एलुमिना, रिडक्शन, फैब्रिकेशन तथा यूटिलिटीज विभागों की कुल चार टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में (सेनि.) कर्नल रोहित शर्मा, विजय व्यास एवं डॉ. धर्मेन्द्र मिश्रा शामिल रहे।

प्रतियोगिता में रिडक्शन प्लांट की टीम के चंद प्रताप, विशाल गिरी एवं पीयूष मिश्रा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

वहीं यूटिलिटीज विभाग की टीम से पुनीत संखोलिया, विघ्नेश्वर शर्मा एवं नीराला सिंह ने द्वितीय स्थान हासिल किया। फैब्रिकेशन प्लांट की टीम के प्रभात पटेल, रणविजय सिंह एवं नंदन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का संचालन श्री कैलाश प्रधान एवं श्री पार्थ पुरवार द्वारा किया गया, जबकि विजेताओं की घोषणा फायर एवं सेफ्टी विभाग के प्रमुख जय तिवारी ने की। इस अवसर पर प्लांट के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

इसी क्रम में सुरक्षा विषय पर कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें चार विभागों के कुल सात प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत सुरक्षा विषयक रचनाओं को दर्शकों ने खूब सराहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *