Home / Uncategorized / पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

पुलिस अधीक्षक द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाई गई होली

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / घुघली
होली पर्व के पावन अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा पुलिस लाइन महराजगंज में अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण (CO) तथा पुलिस के अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ हर्षोल्लास एवं आपसी सौहार्द के साथ होली का पर्व मनाया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली तथा होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी भाईचारे, सौहार्द और उल्लास के वातावरण में रंगोत्सव का आनंद लेते हुए दिखाई दिए।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि इस पर्व को आपसी सद्भाव, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएं।

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज, समस्त क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन तथा पुलिस लाइन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *