Home / Uncategorized / शार्ट सर्किट से मिठाई की दुकान में लगी आग तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटा

शार्ट सर्किट से मिठाई की दुकान में लगी आग तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फटा

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के डूहिमुसी चट्टी पर होली की रात एक मिठाई की दुकान में अचानक आग लगने से हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आग के दौरान दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पिंडहरा कैथौली निवासी भृगु प्रसाद की डूहिमुसी चट्टी पर मिठाई की दुकान है। होली के चलते बुधवार को वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। इसी दौरान दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई और देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की भीषणता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दुकान में रखा गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और भड़क उठी। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दुकानदार को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दी गई, अन्यथा आसपास की दुकानों तक भी आग फैल सकती थी और बड़ा हादसा हो सकता था। आग बुझाने में स्थानीय ग्रामीणों ने भी फायर ब्रिगेड के साथ मिलकर काफी सहयोग किया। इस घटना में दुकान में रखा मिठाई, बर्तन, काउंटर समेत अन्य सामान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया, जिससे दुकानदार को लाखों रुपये की क्षति हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *