पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल की ओर से सतीश चंद कॉलेज के खेल मैदान में 6 मार्च को सुबह 11 बजे से होली मिलनबलिया समारोह तथा सहभोज का आयोजन किया गया है। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भोजपुरी के प्रसिद्ध गायक और जनपद के नवोदित कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनमें प्रमुख रूप से गोलू राजा, सन्नी पाण्डेय और वैष्णवी राय शामिल होंगे। कलाकार फाग, फगुआ और पारंपरिक होली के गीत प्रस्तुत करेंगे, जो बसंत ऋतु की नई ऊर्जा और चेतना को दर्शाते हैं। पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बताया कि होली का पर्व मन की दूरियों को समाप्त कर प्रेम, सद्भाव और सौहार्द का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य संकोच, घृणा और ईर्ष्या को त्याग कर सभी को एकजुट करना है, ताकि लोग रंगों के इस उत्सव में एक साथ शामिल हो सकें। इस कार्यक्रम में बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है।
पूर्व मंत्री आनंद शुक्ल का होली मिलन समारोह आज, प्रेम और सौहार्द का दिया संदेश










