Home / Uncategorized / होली मिलन समारोह में समाज के विशिष्ट जनों का सम्मान

होली मिलन समारोह में समाज के विशिष्ट जनों का सम्मान

मेधावी छात्रों व मातृशक्ति को किया गया सम्मानित

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी।

काशी में होली के अवसर पर सामाजिक संगठनों द्वारा होली मिलन समारोहों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जा रहा है। इसी क्रम में काशी भट्ट ब्राह्मण महासभा, वाराणसी के तत्वावधान में चंद्र वाटिका लॉन, मीरापुर बसही में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठजनों, मेधावी छात्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा मातृशक्ति का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र शर्मा (सेवानिवृत्त अतिरिक्त आयुक्त, आयकर विभाग) रहे। कार्यक्रम में महासभा के संरक्षक देवता प्रसाद शर्मा, अमरनाथ शर्मा, गोरखनाथ शर्मा, प्रभुनाथ शर्मा और नंदलाल राय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद राय (एडवोकेट) ने की, जबकि संचालन व आयोजन में कार्यकारी अध्यक्ष साहब लाल शर्मा, महामंत्री अवधेश राय, कोषाध्यक्ष श्यामधर शर्मा, आंतरिक ऑडिटर अजय शर्मा, मुख्य सलाहकार घनश्याम शर्मा, दिनेश राय, संगठन मंत्री रवि कुमार शर्मा तथा सचिव मनीष शर्मा सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मंच से भट्ट ब्राह्मण समाज के बंधुओं को शपथ दिलाई गई तथा उपस्थित अतिथियों और समाज के लोगों का स्वागत व अभिनंदन किया गया। साथ ही समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों, मेधावी छात्रों और मातृशक्ति को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और समाज में आपसी भाईचारे तथा एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *