Home / Uncategorized / किसान रजिस्ट्री में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, सचिव का वेतन रोका

किसान रजिस्ट्री में लापरवाही पर सीडीओ सख्त, सचिव का वेतन रोका

मनोज सिंह को कारण बताओ नोटिस, कई ग्राम पंचायतों में दिए सुधार के निर्देश

पूर्वांचल राज्य/चंदौली

चंदौली।किसान रजिस्ट्री कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर मुख्य विकास अधिकारी आर. जगत साई ने कड़ा रुख अपनाते हुए कार्रवाई की है। गुरुवार को उन्होंने विभिन्न विकास खंडों में किसान रजिस्ट्री कार्यों का औचक निरीक्षण किया, जिसमें कई स्थानों पर अनियमितताएं सामने आईं।

निरीक्षण के दौरान विकास खंड नियामताबाद के ग्राम लौंडा में कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया। यहां के सचिव प्रमोद कुमार के कार्यक्षेत्र में आज का कार्य शून्य मिलने पर सीडीओ ने उनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। साथ ही मनोज सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिए गए।

विकास खंड बरहनी के नौबतपुर ग्राम पंचायत में भी प्रगति अपेक्षित नहीं मिली। यहां के सचिव ब्रह्मानंद और पंचायत सहायक कुमारी रुचि को शेष 55 किसान रजिस्ट्री का कार्य कल तक पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही उपस्थित सीएससी संचालक को भी इस कार्य में सहयोग करने को कहा गया।

वहीं ब्लॉक सदर के ग्राम वाजिदपुर में सचिव अजीत कुमार और पंचायत सहायक पूजा कुमारी घर-घर जाकर किसान रजिस्ट्री का कार्य करते मिले। सीडीओ ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए शेष 48 किसान रजिस्ट्री का कार्य भी कल तक पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा किया जा सके। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *