Home / Uncategorized / रहस्यमय हालात में 56 वर्षीय महिला की मौत: घर के पीछे मिला शव, डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी पुलिस

रहस्यमय हालात में 56 वर्षीय महिला की मौत: घर के पीछे मिला शव, डॉग स्क्वायड के साथ जांच में जुटी पुलिस

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / घुघली
मुंडन और भजन की तैयारी के बीच मातम: लापता मुनक्का देवी का शव मिलने से गांव में हड़कंप

महराजगंज, जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम दरौली टोला अजमतपुर में उस समय सनसनी फैल गई, जब गुरुवार दिन में लापता हुई लगभग 56 वर्षीय महिला का शव शुक्रवार भोर में घर के पीछे एक सुनसान स्थान पर बरामद हुआ। घटना से पूरे गांव में शोक और भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
मृतका की पहचान मुनक्का देवी (56) पत्नी रामदुलारे यादव निवासी ग्राम दरौली टोला अजमतपुर के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार
मुनक्का देवी गुरुवार दिन में अचानक घर से दिन में लगभग 1बजे के बाद लापता हो गई थीं और देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे हुए थे। इसी बीच शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे घर के पीछे एक सुनसान स्थान पर उनका शव पड़ा मिलने का शोर मच गया।
शव मिलने की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते गांव में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। घटना की सूचना तत्काल भिटौली पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष भिटौली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके अलावा कई थानों की पुलिस, चौकी प्रभारी तथा क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी घटनास्थल पर पहुंच गए। देखते ही देखते पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलाया, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने और हत्या के संभावित सुराग तलाशने में जुटी रही। परिजनो का कहना है कि जब मुनक्का देवी लापता हो गई तो पूरे गांव के लोगो द्वारा भी गली गली ,खेत मेड़ खोजा गया।जबकि जहां लाश मिली उस जगह पर खड़े होकर कई बार देखा गया परंतु वहां कुछ नहीं मिला।सुबह तड़के में उस जगह पर शव मिला। आभूषण गायब होना उसके शरीर पर पहना आभूषण गायब होना हत्या का मिसाल साबित कर रहा है।अहम बात है कि ऐसा कौन अपराधी मेरी मां के शव को देर रात तक कहां छिपाया रहा।
बेटा पुलिस से अपनी मां के हत्यारे के पता का लगाता गुहार
बेटा अपनी मां के हत्यारे का पता लगाने की गुहार की मांग करते हुए फफक कर रो पड़ा।जिसे देख सभी लोगों की आंखे गीली हो गई।पिता एक तरफ,महिलाएं एक तरफ चिग्घाड़ मचाएं रो पड़ी।
पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
कीर्तन,मुंडन की जगह छाया मातम
बताया जा रहा है कि मृतका के घर शुक्रवार को भजन-कीर्तन और मुंडन का कार्यक्रम आयोजित होना था। घर में खुशियों की तैयारी चल रही थी, लेकिन अचानक हुई इस घटना ने पूरे परिवार और गांव को गहरे शोक में डुबो दिया। जहां भजन-कीर्तन की ध्वनि गूंजनी थी, वहां अब रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही थीं।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की और परिजनों से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष ने परिजनों को सांत्वना देते हुए भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *