Home / Uncategorized / धर्म चेतना यात्रा के लिए राजस्थान पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का भव्य स्वागत

धर्म चेतना यात्रा के लिए राजस्थान पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज का भव्य स्वागत

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी

जालौर, राजस्थान :उर्ध्वाम्नाय श्री काशी सुमेरू पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य अनन्त श्रीविभूषित स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज तथा श्री आदि जगद्गुरु शंकराचार्य महासंस्थान सुमेरूपीठ वाराणसी एवं सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर के पीठाधीश्वर, जूना अखाड़ा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता तथा दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज शुक्रवार को चार दिवसीय धर्म चेतना यात्रा के लिए राजस्थान पहुंचे।
जवाई बांध रेलवे स्टेशन पर उनका ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्री शिव गौरक्ष धूना के योगी प्रकाश नाथ की अगुवाई में नवरत्न सोनी, मांगीलाल प्रजापत, कांतिलाल प्रजापत, राजेश कुमावत, खेताराम कुमावत, महेंद्र दवे, रमेश रावल, दलपत चौहान तथा रेलवे स्टेशन सुपरिटेंडेंट मोहन सिंह ने अपने स्टाफ सहित जगद्गुरु शंकराचार्य व महाराजश्री का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया। फतेह प्रताप रिसोर्ट की ओर से भवानी सिंह ने भी उनका अभिनंदन किया।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज धर्म चेतना यात्रा के दौरान अनेक धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
जालौर जिले के श्री सुरेश्वर मठ मंदिर में श्री श्री 1008 परम सिद्ध योगीराज मठ संस्थापक श्रीमहंत फतेहगिरि महाराज की 617वीं वर्षगांठ, ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्रीमहंत पर्वत गिरि महाराज की स्मृति में मूर्ति स्थापना तथा ब्रह्मलीन श्री श्री 1008 श्रीमहंत चेतन गिरि महाराज की समाधि जीर्णोद्धार महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस महोत्सव में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज महोत्सव की अध्यक्षता करेंगे।
यह संपूर्ण आयोजन श्री श्री 1008 श्रीमहंत महावीर गिरि महाराज की देखरेख में हो रहा है।
तीन दिवसीय महोत्सव के प्रथम दिन शनिवार, 7 मार्च को पंचांग कर्म, जलयात्रा, ग्रह शांति प्रायश्चित कर्म, मंडप प्रवेश, संध्या वंदन, भोजन प्रसाद तथा भजन संध्या का आयोजन होगा।
रविवार, 8 मार्च को स्थापित देवताओं का प्रातः पूजन, प्रधान हवन, साधु-महात्माओं का सम्मान एवं बहुमान, प्रवचन, संध्या वंदन, भोजन प्रसादी तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
सोमवार, 9 मार्च को जीर्णोद्धार एवं मूर्ति स्थापना, उत्तर पूजन, बाबा फतेह गिरि महाराज का बहुमान, प्रवचन, महाप्रसादी तथा पूर्णाहुति का आयोजन होगा।
यज्ञ आचार्य के रूप में भरतजी भंवरलाल जी ओझा तथा प्रवीण जी लीलाधर ओझा रहेंगे। शिष्य रतन दलपत गिरि महाराज का भी विशेष सहयोग रहेगा।
जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी नरेन्द्रानन्द सरस्वती महाराज व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज महोत्सव में आने वाले क्षेत्र के 18 गांवों, राजस्थान के विभिन्न शहरों तथा देशभर से आने वाले भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *