जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह संपन्न
पूर्वांचल राज्य/चंदौली
चंदौली। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, चंद्रा त्रिपाठी कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली द्वारा जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी की अध्यक्षता में मासिक बैठक एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जनपद भर से आए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर स्वागत किया और गले मिलकर होली की बधाई दी।
इस अवसर पर मौजूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ‘मुन्ना’ ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें विविधता में एकता का संदेश देता है। इस दिन लोग जाति-धर्म से ऊपर उठकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं और आपसी कटुता को दूर करते हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली के जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि होली का पर्व “वसुधैव कुटुम्बकम्” का संदेश देने वाला त्योहार है। यह पर्व आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करता है तथा विघटनकारी शक्तियों के मंसूबों को विफल करता है। उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर अमीर-गरीब का भेद मिट जाता है और सभी लोग एक ही रंग में रंग जाते हैं।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूत करने तथा आगामी पंचायत चुनाव को मजबूती से लड़ने की रणनीति पर भी चर्चा की गई और एक महीने के कार्यों की रूपरेखा तय की गई।
इस अवसर पर बृजेश गुप्ता, मधु राय, विजय त्रिपाठी, गंगा प्रसाद, तरुण पांडेय, डॉ. मंशा देवी, रामानंद यादव, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, दयाराम पटेल, राजेंद्र गौतम, श्रीराम यादव, शिव तपस्या तिवारी, हम्मीर शाह, अरविंद पांडेय, नवीन पांडेय, राधेश्याम यदुवंशी, संतोष तिवारी, चंद्रवंश यादव, डॉ. पी.सी. सिंह, अमरदेव राम, श्रीकांत पाठक, उदय उपाध्याय, दीनदयाल विश्वकर्मा, बेचन पाठक, सतेन्द्र उपाध्याय, समरबहादुर सिंह, अमलेंदु पांडेय, जुगल किशोर, मदन लाल, राकेश सिंह, राजकिशोर सिंह, योगेन्द्र सिंह, संतोष चौबे, शमशेर खां, ज्ञान प्रकाश तिवारी, रामौतार यादव, जुनैद खान, अहसान खान, रिंकू तिवारी, निखिल सिंह, पंकज तिवारी, अतुल दुबे, सुजीत सिंह, रूपेश सिंह सहित सैकड़ों कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने की तथा संचालन शिवेंद्र मिश्रा ने किया।










