पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
वाराणसी प्रधानमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ रजिस्टर्ड संख्या 10478 के प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि, प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भारती पूर्व, पार्षद ,प्रदेश प्रमुख महामंत्री रवीन्द्र कुमार मेहता, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार भारती ने नीलकंठ तिवारी विधायक शहर दक्षिणी व पूर्व मंत्री धर्मार्थ से वाराणसी नगर निगम में कार्यरत 431संवीदा सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी व सफाई कर्मचारियों की तमाम ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया गया
मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सोनचंद बाल्मीकि ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय संयुक्त सफाई कर्मचारी संघ द्वारा वाराणसी नगर निगम में कार्यरत 431संवीदा सफाई कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी व सफाई कर्मचारियों की तमाम ज्वलंत समस्याओं अवगत कराया गया
मौके विधायक जी ने गंभीरता से संघ के प्रतिनिधियों की बात सुनी व मोबाइल पर वाराणसी नगर निगम के नगर आयुक्त जी से वार्ता करते हुए कहा कि आपकी समस्या का समाधान मैं जल्द से जल्द कराउंगा।मानानीय विधायक जी की कार्यवाही से जल्द न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।









