Home / Uncategorized / हरिछपरा-सुजानीपुर गांवों का संपर्क टूटा गंगा की बाढ़ से टूटी पुलिया, महीनों से आवागमन ठप

हरिछपरा-सुजानीपुर गांवों का संपर्क टूटा गंगा की बाढ़ से टूटी पुलिया, महीनों से आवागमन ठप

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र में दोपही ओझवलिया प्रधानमंत्री मार्ग पर हरिछपरा और सुजानीपुर गांवों को जोड़ने वाली एक पुलिया पिछले लगभग आठ माह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। गंगा नदी में आई बाढ़ के दबाव के कारण हरिछपरा गांव के पास यह पुलिया टूट गई थी, जिसके बाद से इसका पुनर्निर्माण नहीं हो सका है।
पुलिया टूटने से हरिछपरा और सुजानीपुर गांवों के निवासियों को दैनिक आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। स्कूली बच्चों, मरीजों, बुजुर्गों और किसानों को अब लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया के पुनर्निर्माण के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए हैं। हालांकि, अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पुलिया का शीघ्र निर्माण कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और आवागमन सामान्य हो सके। इस मांग का समर्थन करने वालों में कमलेश तिवारी, दिनेश तिवारी, राजेंद्र तिवारी, अमिताभ तिवारी, अर्जुन प्रजापति, वीरेंद्र मिश्र, विनोद मिश्र और राजू मिश्र शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *