Home / Uncategorized / डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में तोड़फोड़ से गांव में तनाव

डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा में तोड़फोड़ से गांव में तनाव

पूर्वांचल राज्य वाराणसी।

चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत उदयपुर गांव में शुक्रवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष प्रतिमा स्थल पर जुट गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना और थानाध्यक्ष चोलापुर दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया।
उदयपुर निवासी अवधेश रतन पुत्र स्व. बेचन राम ने थाना चोलापुर में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गांव में स्थापित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को कुछ मनबढ़ लोगों ने सामाजिक और धार्मिक तनाव फैलाने की नीयत से क्षतिग्रस्त कर दिया।
प्रार्थना पत्र में सिपक पुत्र गोरख राजभर, अमन पुत्र गोरख राजभर, दीपक पुत्र गोरख राजभर, रंजीत राजभर पुत्र भईयालाल राजभर, धर्मवीर पुत्र भईयालाल राजभर, रणवीर राजभर पुत्र भईयालाल राजभर, बहादुर राजभर पुत्र स्व. बड़डुल राजभर, अजय राजभर पुत्र बल्ली राजभर (तारापुर), किशन राजभर पुत्र अदालत राजभर, गोलू राजभर पुत्र अदालत राजभर, विष्णु राजभर पुत्र अदालत राजभर, विशाल राजभर पुत्र मनोज राजभर, अमन पुत्र दिलीप राजभर सहित 5 से 7 अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बताया गया है।
आरोप है कि उक्त लोगों ने होली के दिन भी मंदिर परिसर में तोड़फोड़ और ग्रामीणों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था, जिससे गांव में पहले से ही भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *