Home / Uncategorized / काशी मोड़ स्थित देशी मदिरा की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये की शराब जलकर राख

काशी मोड़ स्थित देशी मदिरा की दुकान में लगी आग, लाखों रुपये की शराब जलकर राख

पूर्वांचल राज्य – संवाददाता दीपू तिवारी

अनपरा (सोनभद्र): स्थानीय थाना क्षेत्र के काशी मोड़ स्थित देशी मदिरा की दुकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये की शराब जलकर राख हो गई। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

मिली जानकारी के अनुसार शक्तिनगर–वाराणसी स्टेट हाईवे पर गेट नंबर-2 के पास स्थित एक चखना दुकान में देर रात अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बगल में स्थित देशी मदिरा की दुकान तक पहुंच गईं और वहां भी आग फैल गई।

बताया जा रहा है कि आग लगने के समय दुकान के अंदर सो रहा सेल्समैन किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाने में सफल रहा। आग तेजी से फैलने के कारण दुकान में रखी लाखों रुपये की शराब जलकर नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

आग लगने के कारणों की जांच पुलिस प्रशासन द्वारा की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *