Home / Uncategorized / जल पृथ्वी पर जीवन का आधार है – आर. पी. सिंह हिंडालको रेनुसागर में जल संरक्षण माह 2026 का शुभारंभ

जल पृथ्वी पर जीवन का आधार है – आर. पी. सिंह हिंडालको रेनुसागर में जल संरक्षण माह 2026 का शुभारंभ

पूर्वांचल राज्य संवाददाता : दीपू तिवारी

अनपरा (सोनभद्र)। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर में पर्यावरण एवं जल संरक्षण टास्क फोर्स टीम के तत्वावधान में लैबोरेट्री ग्राउंड पर जल संरक्षण माह 2026 के तहत जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर. पी. सिंह ने फीता काटकर एवं ध्वजारोहण कर किया।

कार्यक्रम के दौरान दीपक शंखधार ने उपस्थित सभी लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। वहीं अजय मिश्रा ने पूरे माह चलने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत में पर्यावरण हेड कमलेश मौर्य ने स्वागत भाषण देते हुए कॉरपोरेट गाइडलाइंस, वॉटर इक्विटी और संयुक्त राष्ट्र के जल संरक्षण फ्रेमवर्क के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, औद्योगीकरण और जलवायु परिवर्तन के कारण जल संसाधनों पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में जल संरक्षण, पुनः उपयोग (री-यूज) और वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अत्यंत आवश्यक हो गए हैं।

अपने संबोधन में यूनिट हेड आर. पी. सिंह ने कहा कि “जल पृथ्वी पर जीवन का आधार है और इसका संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है।” उन्होंने कहा कि जल संरक्षण केवल किसी एक माह या अभियान तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसे हमारी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना होगा।

उन्होंने सभी कर्मचारियों, अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों से अपील की कि वे जल बचाने के छोटे-छोटे उपाय अपनाकर इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर ऑपरेशन हेड मनीष जैन और मेंटेनेंस हेड जगदीश पात्रा ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी से जल के विवेकपूर्ण उपयोग का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में अजय मिश्रा ने सभी उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान यूनिट हेड द्वारा जल संरक्षण रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जो स्थानीय कॉलोनियों और गांवों में जाकर लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर दीपक पांडेय, संजय श्रीमाली, ललित खुराना, सौम्य मिश्रा, संदीप यावले, ईआर हेड मृदुल भारद्वाज, लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेश नारायणनन सहित विभागीय प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी और श्रमिक साथी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *