Home / Uncategorized / रामनवमी को लेकर पिपरी थाने में पीस कमेटी की बैठक, जुलूस में शस्त्र ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

रामनवमी को लेकर पिपरी थाने में पीस कमेटी की बैठक, जुलूस में शस्त्र ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध

पूर्वांचल राज्य / संवाददाता : दीपू तिवारी

पिपरी (सोनभद्र)। रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पिपरी थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर हरेंद्र यादव ने की। इस दौरान उपनिरीक्षक दिलीप सिंह, रीता सिंह, नवनीत कुमार चौरसिया सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।

बैठक में पिपरी पुलिस द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि रामनवमी जुलूस के दौरान किसी भी व्यक्ति को तलवार, त्रिशूल या अन्य किसी प्रकार का शस्त्र लेकर चलने की अनुमति नहीं होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि रामनवमी का पर्व आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।

बैठक में नगर पंचायत पिपरी के अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में नगर के अन्य सम्मानित लोग भी मौजूद रहे 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *