पूर्वांचल राज्य / संवाददाता: दीपू तिवारी
रेणुकूट (सोनभद्र)। स्थानीय रेणुकूट व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर व्यापार मंडल चुनाव कमेटी द्वारा 07 मार्च 2026 (शनिवार) को अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार सदस्यता एवं नामांकन
प्रक्रिया 07 मार्च 2026 से 22 मार्च 2026 तक चलेगी। इसके बाद,,23 मार्च 2026 (सोमवार) को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी,,,जबकि 24 मार्च 2026 (मंगलवार) को वैध प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।
वहीं 25 मार्च 2026 (बुधवार) को वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा ,,चुनाव कार्यक्रम के तहत 07 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को मतदान कराया जाएगा। मतदान में वही व्यापारी भाग ले सकेंगे जिनका नाम वोटर लिस्ट में शामिल होगा।
मतदान स्थल की सूचना प्रशासन से अनुमति मिलने के बाद अलग से जारी की जाएगी।
चुनाव कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए प्रति दुकानदार/मकान मालिक 30 रुपये की रसीद कटेगी।, वहीं अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 5000 रुपये निर्धारित किया गया है, जो चुनाव कार्यक्रम के खर्च में उपयोग किया जाएगा।
साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि चुनाव कमेटी के सदस्य किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।
चुनाव कार्यालय रेणुकूट व्यापार मंडल का कार्यालय अंजलि फर्नीचर, अमरिंदर सिंह की दुकान, काली मंदिर शिव पार्क के बगल में स्थित रहेगा।
अधिसूचना में यह भी बताया गया है कि चुनाव सम्पन्न होने के बाद संरक्षक मंडल के नेतृत्व में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अपनी नई कमेटी का गठन करेंगे, जिसमें व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारी शामिल किए जाएंगे









