Home / Uncategorized / काशी में टीम इंडिया की जीत के लिए गूंजे शुक्लयजुर्वेद के मंत्र, गंगा घाट पर हुआ विशेष अनुष्ठान

काशी में टीम इंडिया की जीत के लिए गूंजे शुक्लयजुर्वेद के मंत्र, गंगा घाट पर हुआ विशेष अनुष्ठान

वाराणसी: टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने की कामना के साथ काशी के गंगा घाटों पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान किया गया। भारत और न्यूजीलैंड के फाइनल मुकाबले की पूर्व संध्या पर वेद पाठी बटुकों ने मां गंगा का अभिषेक कर टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।

काशी के प्रसिद्ध अहिल्याबाई घाट पर वेद पाठ, पूजन और यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। इस दौरान वेद पाठी बटुकों ने शुक्ल यजुर्वेद के मंत्रों का उच्चारण करते हुए मां गंगा से प्रार्थना की कि भारतीय टीम विश्व विजेता बने और देश का नाम रोशन करे।

अनुष्ठान के दौरान खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन और जीत की कामना के लिए विशेष मंत्र जाप भी किया गया। बटुकों ने कहा कि काशी की पावन धरती और मां गंगा के आशीर्वाद से टीम इंडिया को सफलता मिलेगी।

गंगा तट पर हुए इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने भी भाग लिया और टीम इंडिया की जीत के लिए दुआएं मांगीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *