Home / Uncategorized / ठगी कर निकाली गई धनराशि को आवेदक के खाते में कराया गया वापस

ठगी कर निकाली गई धनराशि को आवेदक के खाते में कराया गया वापस

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौली निवासी धीरेन्द्र कुमार उपाध्याय पुत्र बृजनारायण उपाध्याय द्वारा साइबर हेल्पलाईन नंबर-1930 व थाना गड़वार में आकर शिकायत दर्ज करायी गयी, जिसमें शिकायतकर्ता के यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया के खातें से 05.अक्तूबर 2025 को कुल-50, हजार रूपये फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण किया गया था।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक (द.)/ नोडल साइबर सेल कृपा शंकर के निर्देशन में थाना गड़वार द्वारा तत्काल शिकायत को संज्ञान मे लेते हुए त्वरित विधिक कार्यवाही की गयी, जिसके फलस्वरूप शनिवार 7 मार्च को शिकायतकर्ता के खाते में धोखाधड़ी की सम्पूर्ण धनराशि 50,000 रूपये न्यायालय के आदेश के क्रम में धनराशि को वापस कराया गया। शिकायतकर्ता द्वारा बलिया पुलिस तथा थाना गड़वार बलिया की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया। इस कार्यवाही में थानाध्यक्ष हितेश कुमार, उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज, उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, हेका भीम कुमार, आरक्षी विवेक कुमार यादव, आरक्षी अजीत कुमार तथा
आरक्षी लवकुश गुप्ता रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *