Home / Uncategorized / आनंदनगर में परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में विश्व महिला दिवस पर भव्य आयोजन

आनंदनगर में परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज में विश्व महिला दिवस पर भव्य आयोजन

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महाराजगंज। आज 8 मार्च को परमेश्वर सिंह मेमोरियल पीजी कॉलेज, आनंदनगर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर महिला सशक्तिकरण के संदेशों से गूंज उठा।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक भारतीय ने कहा, “इस महिला दिवस पर मेरी कामना है कि आप सभी चमकें, साहसी बनें और अपने दिल में जो भी ख्वाहिश रखते हैं, उसे हासिल करें। आप एक अद्भुत शक्ति हैं।” उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि समाज की प्रगति महिलाओं की प्रगति से ही संभव है।भूगोल विभाग के प्रवक्ता श्री दयाल वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह दिन महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान के सम्मान में मनाया जाता है। उन्होंने ऐतिहासिक पृष्ठभूमि साझा की कि इसकी शुरुआत 8 मार्च 1917 को रूस की महिला श्रमिकों द्वारा ‘रोटी और शांति’ की ऐतिहासिक हड़ताल से हुई थी, जिसे संयुक्त राष्ट्र ने 1975 में आधिकारिक मान्यता प्रदान की। वर्मा ने लैंगिक समानता (जेंडर इक्वालिटी) को बढ़ावा देने पर जोर दिया।बीएड विभाग के प्रवक्ता मुरलीधर जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा, “सशक्त महिलाएं ही सशक्त समाज का आधार हैं। दुनिया तभी प्रगति कर पाएगी जब महिलाएं आगे बढ़ेंगी। समाज की रुकावटों को पीछे छोड़कर सपनों को साकार करें।” उन्होंने सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नुक्कड़ नाटक और जागरूकता सत्र आयोजित किए गए, जिनमें छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की।कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉ. प्रमोद चौरसिया, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. यशवंत सिंह, सत्य प्रकाश मौर्य, अरुण कुमार सिंह, दुर्गेश सिंह, अश्वनी सिंह, राजेश सिंह, जमुना निषाद, कमलेश यादव सहित अन्य प्रवक्तागण उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज स्टाफ और छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *