पूर्वांचल राज्य ब्यूरो वाराणसी
हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाती है। यह दिन महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने और लैंगिक समानता की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने का एक वैश्विक मंच है।
वाराणसी निवासी नेशनल इक्वल पार्टी के महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष , साईं वंदना वेलफेयर एंड वेलफेयर डेवलपमेंट सोसाइटी की संस्थापिका वंदना सिंह (दीदी) के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण को समर्पित महिला संगोष्ठी साथ ही रंगों के त्योहार होली को समर्पित होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया इसमें की फूलों की गुलाब की पंखुड़ियां , हर्बल गुलाल तथा प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल कर हर्बल होली खेली गई
मौके पर वंदना सिंह (दीदी) ने भारतीय वीरांगना महिलाओं की जीवन संघर्ष व महात्म्य पर अपने संबोधन में बताया कि
भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का रूप कहा जाता है। आज से नहीं बल्कि सदियों से भारत में महिलाओं की पूजा की जाती है।
साथ ही रंगों व प्रेम का त्योहार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया संस्था के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को हर्बल गुलाब लगाकर होली की बधाइयां दी ,प्राकृतिक रंगों व हर्बल गुलाल फूलों की पंखुड़ियां से खेल कर प्रकृति के प्रति संरक्षण साथ ही गुझिया मिठाइयां व नमकीन से मुंह मीठा किया गया
संस्था की अध्यक्ष करुणा सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सभी बधाई देते हुए कहा कि किसी भी समाज के विकास का सीधा सम्बन्ध उस समाज की महिलाओं के विकास से जुड़ा होता है| महिलाओं के बिना व्यक्ति, परिवार और समाज के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है| महिलाओं के विकास के लिए सभी सरकारों ने विभिन्न योजनाओं जैसे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना और कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय योजना आदि की शुरुआत की है|
मौके पर रंजू देवी सुमन सिंह दीपू जी प्रियंका दीपाली गौतिमा पूजा दीपा मधु रक्षा अनिता दीपमाला ज्योति आभा आदि उपस्थित रही










