Home / Uncategorized / संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याये, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया निर्देश

संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याये, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का दिया निर्देश

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/घुघली
जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा द्वारा तहसील नौतनवा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील सभागार में जनशिकायतों की सुनवाई की गयी।
संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी के समक्ष 104 मामलों/ जन शिकायतों की सुनवाई करते हुए मौके पर ही 11 प्रकरणो को निस्तारित कर दिया गया। शेष जनशिकायतों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित करते हुए त्वरित निस्तारण एवं कार्यवाही हेतु समयान्तर्गत व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का भी ध्यान रखा जाए ।
जिलाधिकारी द्वारा शिकायतों के निस्तारण के संदर्भ में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस के प्रकरण और आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में अधिकारी समय और गुणवत्ता का ध्यान रखें। अधिकारी शिकायतों का निस्तारण अपने पर्यवेक्षण में सुनिश्चित कराएं। शिकायतों के निस्तारण की निगरानी अधिकारी स्वयं करें।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी अपने विभाग की योजनाओं को क्रियान्वयन प्रभावी रूप से कराये। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *