विशाल साइकिल यात्रा मे 400 चालकों ने भाग लिया
गोपीगंज। पर्यावरण संरक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से भदोही साइकिलिंग क्लब द्वारा रविवार को निकाली गई विशाल साइकिल यात्रा ने जन जागरूकता की नई मिसाल कायम की । इस प्रेरणादायक अभियान का नेतृत्व क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अताउल मुस्तफा अंसारी ने किया जिनकी सोच और संकल्प ने युवाओं से लेकर समाजसेवियों तक एक मंच पर लाकर पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवन शैली का संदेश दिया।
गोपीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग बड़ा चौराहा से शुरू हुई साइकिल यात्रा को वरिष्ठ चिकित्सक एस एस यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल यात्रा आरंभ होकर शहीद तिराहा, कांजी हाउस, आजाद नगर होते हुए सी.डी.वी. पब्लिक स्कूल पर्वतपुर पहुंची।
वहां पहुंचने पर सी.डी.वी. पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश कुमार पाल और प्रधानाध्यापक सोनी गुप्ता अपने अध्यापक और छात्र-छात्राओं के साथ उपस्थित रहे और सभी साइकिल चालकों का फूलमाला और तालियों से जोरदार स्वागत किया।
सी.डी.वी. पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश कुमार पाल ने कहा कि सभी को ब्रह्म मुहूर्त में उठकर योग व्यायाम करना चाहिए। योग व्यायाम से हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और हम बीमार नहीं पड़ते। आसपास के कार्य साइकिल से करें इससे हमारा रूटीन व्यायाम भी होगा और मोटरसाइकिल और कार से निकलने वाला प्रदूषण भी कम होगा। आगे उन्होंने कहा कि भदोही साइकलिंग क्लब का कार्य बहुत ही सराहनी और प्रशंसनीय है जो भदोही जनपद को पर्यावरण और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में आगे ले जा रहें हैं।
सी.डी.वी. पब्लिक स्कूल के निदेशक राजेश कुमार पाल और प्रधानाध्यापक सोनी गुप्ता ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।
सैकड़ों साइकिल चालकों के साथ साइकिल यात्रा पुनः आरंभ होकर अमवा, माधोपुर, चक दफ्तर बंद, हीराचक डेहरिया, सारीपुर, लोहरा खास, दीवानपुर, जोहरपुर, झीलियापुल, गोपपुर के आस पास का भ्रमण करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ, वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा, हिंदुस्तान जिंदाबाद, स्वस्थ रहे मस्त रहे, करो योग रहो निरोग, हम सबने ये ठाना है पुरे उत्तर प्रदेश को स्वस्थ्य बनाना है, सुबह की हवा सौ रोगों की दवा, भारत माता की जय, वन्दे मातरम का नारा लगाते हुए लोगों को स्वास्थ्य और पर्यावरण के बारे में जागरूक करते हुए पुनः सी.डी.वी. पब्लिक स्कूल पर्वतपुर में इसका समापन हुआ ।
साइकिल यात्रा में अजय कुमार, अनामिका बिंद, प्रवीण श्रीवास्तव, योगेश कुमार, परवेज़ खान, बेचन सिंह, जगदीश यादव, बनारसी बिंद, प्रमोद मौर्या, रितिक कनौजिया, हिमांशु चौधरी, विकी सोनी, आर्या, मानसी यादव, सबा बानो, खुशी यादव, संध्या मौर्या, प्रिया पाल, पायल विश्वकर्मा, सृष्टि विश्वकर्मा, अदिति तिवारी, पूजा बिंद, दीक्षा तिवारी, आयुष पाल, पायल पाल, नेहा, निधि, रचना सिंह, प्रवीण सिंह, राजीव जायसवाल, अज़हान खान, संदीप बिंद, सरफराज अहमद, श्याम सुंदर बिंद, कार्तिक सुनील, कमलेश कश्यप, मुज्तबा अंसारी, आशीष बिंद, जिगर गुप्ता, विपिन चौधरी, नैतिक कनौजिया, आनंद बिंद, ताहा खान, उज्जवल गुप्ता, अभी कनौजिया, अबू हुरैरा, आदर्श बिंद, अश्वनी चौधरी, रोहित बिंद, आर्यन यादव, संजय चौधरी, सक्षम बिंद, शिवम चौधरी, अंश बिंद, धन शेखर चौधरी, अनुराग कुमार, अनुज चौधरी, हिमांशु बिंद, आयुष यादव, प्रिंस यादव, अमन यादव, कुलदीप पाल, अनुकल्प यादव, अभिज्ञान पाल, प्रिंस पाल, शनि यादव, हिमांशु पाल, शिव मोहन शर्मा, कृष्ण मोहन, आयुष शुक्ला, शौर्य मौर्या, अंश मौर्या, युवराज सिंह, सोनू यादव, विवेक गौड, शीतला प्रसाद, शिवांग तिवारी, प्रतीक सिंह, अंशु यादव सहित बड़ी संख्या में युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।










