Home / Uncategorized / जनपद के दो भाई सेना में बने लेफ्टिनेंट दीपक 46वीं, कृष्णा को 7वीं ऑल इंडिया रैंक मिली

जनपद के दो भाई सेना में बने लेफ्टिनेंट दीपक 46वीं, कृष्णा को 7वीं ऑल इंडिया रैंक मिली

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। बांसडीह तहसील क्षेत्र स्थित अगऊर गांव के दो भाइयों ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। दीपक कुमार मिश्रा ने ऑल इंडिया रैंक 46 और कृष्णा कुमार मिश्रा ने 07 वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।परिवार के सदस्य धीरज मिश्रा ने बताया कि दीपक कुमार मिश्रा और कृष्णा कुमार मिश्रा ने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। दोनों भाइयों की प्रारंभिक और उच्च शिक्षा सिकंदराबाद में हुई है। दीपक कुमार मिश्रा की पासिंग आउट परेड बिहार के गया में आयोजित हुई, जबकि कृष्णा कुमार मिश्रा की पासिंग आउट परेड चेन्नई में संपन्न हुई। मिश्रा परिवार की तीन पीढ़ियां लगातार देश सेवा में समर्पित रही हैं। दादा लल्लन मिश्रा भारतीय सेना में सूबेदार मेजर के पद पर लगभग 30 वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए थे। उनके पिता भी कैप्टन के पद पर करीब 35 वर्षों तक सैन्य सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो चुके हैं। अब दोनों युवाओं ने सेना में अधिकारी बनकर इस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है। दोनों भाइयों की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। नगर पंचायत बांसडीह के चेयरमैन सुनील कुमार सिंह, प्रतुल ओझा, सूरजकांत मिश्र और इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल कुमार पाण्डेय सहित कई गणमान्य लोगों तथा क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *