Home / Uncategorized / पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर किया गया सुपुर्द

पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर किया गया सुपुर्द

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा थाना स्थानीय पर सी ई आई आर पोर्टल के माध्यम से दर्ज मोबाइल गुमशुदगी की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक बैरिया राजेन्द्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में थाना बैरिया पुलिस टीम को मिली सफलता। उल्लेखनीय है कि आवेदकों का मोबाइल बाजार जाते समय कहीं गुम हो जाने के सम्बन्ध में थाना पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना बैरिया पुलिस द्वारा सी ई आई आर पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस सेल व थाना साइबर हेल्प डेस्क की सहायता से खोज किया जा रहा था। जिसके क्रम में रविवार को थाना बैरिया पुलिस टीम द्वारा सी ई आई आर पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा 5 मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर संबंधित मोबाइल स्वामियों को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया। बरामद करने वाली पुलिस टीम में
उपनिरीक्षक आनन्द मोहन उपाध्याय, कआ. संजय यादव तथा सिपाही विकास ओझा थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *