Home / Uncategorized / हत्या के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी किया गया गिरफ्तार, लेकिन 4 दिन बाद भी हत्या की वजह पर सस्पेंस

हत्या के 24 घंटे के अंदर ही आरोपी किया गया गिरफ्तार, लेकिन 4 दिन बाद भी हत्या की वजह पर सस्पेंस

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज / घुघली
जनपद महराजगंज के भिटौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरौली टोला अजमतपुर में हुई मुनक्का देवी की हत्या के मामले में पुलिस ने भले ही 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी तत्परता दिखा दी हो, लेकिन घटना के चार दिन बाद भी हत्या के असली कारण का खुलासा नहीं हो सका है। इससे पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि मुनक्का देवी की हत्या ने गांव में सनसनी फैला दी थी। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती दौर में यह माना जा रहा था कि आरोपी से पूछताछ के बाद हत्या के पीछे की वजह भी जल्द सामने आ जाएगी, लेकिन कई दौर की पूछताछ के बावजूद पुलिस अब तक हत्या के कारण तक नहीं पहुंच पाई है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस आरोपी से सख्ती से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। बावजूद इसके हत्या के पीछे की असली वजह अभी भी रहस्य बनी हुई है। इससे ग्रामीणों में और परिवार जनों भी असमंजस की स्थिति है और लोग यह जानने को उत्सुक हैं कि आखिर मुनक्का देवी की हत्या क्यों की गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक किसी अपराध के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आती,किसने बनाई योजना की जाल ,आखिर वह कौन जिसने है योजना।तब तक वह समाज के लिए एक अनसुलझे रहस्य की तरह बना रहता है। यही कारण है कि इस मामले में भी लोग पुलिस से जल्द से जल्द सच्चाई सामने लाने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही हत्या के कारण का भी खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं गांव में अब भी इस घटना को लेकर भय और चर्चा का माहौल बना हुआ है।ग्राम सभा तथा परिजनो में आक्रोश व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *