पूर्वांचल राज्य ब्यूरो, महराजगंज /घुघली
महराजगंज–फरेंदा राष्ट्रीय राजमार्ग 730 पर यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर वाहन चालकों को जागरूक किया। ITM चौकी के पास स्पीड राडार गन लगाकर तेज गति से चलने वाले वाहनों को रोका गया और चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की सलाह दी गई।
पुलिस ने बताया कि तेज रफ्तार सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की गई। इस दौरान चालकों से सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई।
पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोगों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक किया जा सके।
NH-730 पर यातायात पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान, तेज रफ्तार चालकों को किया जागरूक










