Home / Uncategorized / एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक जागरूकता पर दिया गया बल

एनएसएस विशेष शिविर का शुभारंभ, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक जागरूकता पर दिया गया बल

पूर्वांचल राज्य ब्यूरो
महराजगंज/परतावल।
सरदार बल्लभ भाई पटेल कन्या पीजी कॉलेज, परतावल बाजार में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), महिला सशक्तिकरण अभियान तथा सरदार बल्लभ भाई पटेल कुकाई एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नगर पंचायत परतावल के वार्ड नंबर 15 के सभासद प्रदीप मोदनवाल ने किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्राचार्य डॉ. रामदरश मिश्रा ने कहा कि विशेष शिविर के माध्यम से योग परियोजना कार्य, बौद्ध संगोष्ठी तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के जरिए समाज में फैली कुत्सित परंपराओं को दूर करने और जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने स्वयंसेवकों से समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
कार्यक्रम अधिकारी गोविन्द लाल ने मुख्य अतिथि को माल्यार्पण कर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं और स्वयंसेवकों को आदर्श नागरिक बनाकर राष्ट्र को मजबूत बनाना है। वहीं कार्यक्रम अधिकारी किरण गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनएसएस की महत्वपूर्ण भूमिका है और स्वयंसेवक समाज के हर क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित बौद्धिक परिचर्चा में इतिहास के प्राध्यापक संजीत सिंह ने कहा कि महिला शक्ति अभियान के माध्यम से देश में नारी जागरूकता का विस्तार हुआ है। आज बेटियां देश के सर्वोच्च पदों तक पहुंचकर समाज और राष्ट्र का नाम रोशन कर रही हैं।
कार्यक्रम का संचालन स्नेहप्रभा पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, सुरेश कुमार, मुम्तार अली अंसारी, स्वाती सिंह, प्रवण सिंह, मनोज पांडेय और ओंकार चौहान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
वहीं पनियरा विधायक के मीडिया प्रभारी कौशल श्रीवास्तव ने बताया कि यह सात दिवसीय विशेष शिविर 8 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य “सेवा के माध्यम से शिक्षा” की भावना को बढ़ावा देना और सामुदायिक समस्याओं के समाधान में छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने बताया कि इससे छात्रों में सामाजिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण की भावना का विकास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *