Home / Uncategorized / कुरुक्षेत्र में चमका काशी का मुक्का: सूर्यांश सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

कुरुक्षेत्र में चमका काशी का मुक्का: सूर्यांश सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग में जीता ब्रॉन्ज मेडल

पूर्वांचल राज्य
वाराणसी। काशी के उभरते मुक्केबाज़ सूर्यांश सिंह ने ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप पुरुष वर्ग 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतकर वाराणसी का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता 2 मार्च से 8 मार्च के बीच हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित की गई।
फाइनल चरण के मुकाबले में ब्लू कॉर्नर से खेलते हुए सूर्यांश सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी रेड कॉर्नर पंकज कुमार को कड़े मुकाबले में पराजित कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। सूर्यांश की इस उपलब्धि से काशी सहित पूरे पूर्वांचल के खेल प्रेमियों में उत्साह की लहर दौड़ गई है।

इस प्रतियोगिता में देशभर की करीब 350 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जहां विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली मुक्केबाज़ों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। ऐसे कठिन प्रतिस्पर्धी माहौल में सूर्यांश सिंह का पदक जीतना वाराणसी के लिए गर्व की बात माना जा रहा है।

सूर्यांश की इस सफलता पर उनके कोच मनोज प्रजापति ने उन्हें ढेरों बधाइयां देते हुए कहा कि सूर्यांश ने कड़ी मेहनत और अनुशासन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में सूर्यांश राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।
सूर्यांश की इस ऐतिहासिक जीत से वाराणसी के खेल प्रेमियों और युवाओं में खासा उत्साह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *